Shivpuri

डम्पर पलटने पर युवक दबा, लोगों ने हाथों से गिट्टी हटाकर बचाई जान

शिवपुरी। जिले में एक डंपर पलटने से युवक के गिट्टी में दवने के बाद बमुश्किल लोगों ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, जिसके बाद जाको राखे साइयां मार सके न कोई कहावत एक बार फिर चरीतार्थ हुई है।

  • देहात थाना इलाके के सुभाष पार्क का मामला
  • डम्पर पलटने के बाद गिट्टी में दबा था युवक
  • लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचाई
  • सीवर चेंबर में पहिया फसने से पलटा डम्पर

दरअसल शिवपुरी के देहात थाना इलाके के सुभाष पार्क के पास एक गिट्टी से भरे डंपर पलट गया जिसके नीचे एक युवक के दबने की जानकारी मिली है, वहीं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हाथों से ही गिट्टी हटाना शुरू कर दी और लगभग 20 मिनट की जद्दोजहद के बाद गिट्टी में दवे संजय नामक युवक को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली गई।

बताया जा रहा है कि यह डंपर मकान निर्माण के चल रहे कार्य के लिए गिट्टी लेकर आया था तभी सीवर चेंबर में पहिया फस जाने से डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी वजह से वहां से गुजर रहा एक युवक गट्टी में दब गया। हालांकि यदि समय रहते युवक को ना निकाला जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024