Physical Police Station Shivpuri

शिवपुरी के फिजिकल थाना परिसर में व्यक्ति ने लगाई खुद को आग

शिवपुरी। पत्नी और बेटे के गुम होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास गए पहुंचेएक व्य क्ति ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फिजिकल थाने परिसर में खुद को आग के हवाले कर दिया। बता दें कि राजेश जाटव नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटे के गुम होने की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचा था लेकिन आरोप है कि फिजिकल थाना पुलिस, सिटी कोतवाली पुलिस के पास भेज रही थी और सिटी कोतवाली पुलिस फिजिकल थाना पुलिस जाने के लिए बोल रही थी जिसके कारण व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि अब देखना होगा कि मामला संज्ञान में आने के बाद जिला पुलिस अधिकारी इस संबंध में क्या कार्यवाही करते हैं।

DOWNLOAD

Back To Top