Murdered in Shivpuri Hospital

शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की गला रेतकर हत्या

शिवपुरी। शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक मरीज की गला रेतकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय में रहस्यमय ढंग से एक टीबी के मरीज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की बता दें कि टीबी वार्ड में पलंग पर लेटे मरीज की हत्या की गई है जिसकी पहचान शिवपुरी की लुधावली बस्ती निवासी रमेश शाक्य के रूप में हुई। हालांकि अस्पताल के आरएमओ द्वारा कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

VIDEO DOWNLOAD – डाॅउनलोड

Back To Top