प्रदेश कांग्रेस मुर्दाबाद के लगे नारे, केपी सिंह को मंत्री नहीं बनाने पर विरोध

Picchore – शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से विधायक KP Singh को मुख्यमंत्री कमलनाथ की कैबीनेट में शामिल नहीं करने पर विधायक के समर्थकों ने आक्रोश जताया। जानकारी के मुताबिक केपी सिंह छठवीं बार विधायक बने है लेकिन उनको ही मंत्री नहीं बनाया गया है जिसके कारण पिछोर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए। जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह की सरकार में भी केपी सिंह मंत्री रह चुके हैं। VIDEO

Back To Top