Shivraj singh arrested

पिछोर में BJP का आंदोलन, शिवराज बोले – झूठे प्रकरण बने तो चुप नहीं बैठेंगे

पिछोर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता पर अत्याचार और झूठे मुकदमे लगाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी जिले के पिछोर में आंदोलन किया। वहीं अंदोलन सभा के दौरान शिवपुरी सिंह सहित भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को घेरे में लेते हुए जमकर हल्ला बोला।

बता दें कि इस दौरान भाजपा रष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद केपी सिंह यादव, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे जहां आंदोलन के दौरान शिवपुरी एएसपी गजेंद्र कंवर ने शिवराज सिंह, प्रभात झा और केपी यादव की गिरफ्तारी ली तथा थाना लाने के बाद रिहा कर दिया गया।

DOWNLOAD

Back To Top