कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस में शादी समारोह के गोली के छर्रे लगने से दो लोग घायल हुए हैं। दरअसल कोलारस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान बारात के समय हर्ष फायरिंग की जा रही थी तभी गोली के छर्रे लगने के कारण दो बाराती घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना लगते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल रेफर कर जांच पड़ताल शुरू की।
कोलारस थाना प्रभारी, सतीश चैहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, जबकि एक घायल को परिजनों द्वारा गुना ले जाया गया जबकि कोलारस के अस्पताल में भर्ती हुए घायल को शिवपुरी रेफर किया गया है। जानकारी मिली है कि रघुवंशी समाज की यह बारात म्याना से कोलारस आई थी जिस दौरान हर्ष फायरिंग के कारण कपिल और शिवम नामक दो युवक गोली के छर्रे लगने से घायल हुए हैं।
शेयर बाजार में उठा-पटक जारी, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)… Read More
ICC Champions Trophy 2025 का सेमीफाइनल आज! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल… Read More
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More