Sidhi

सीधी में भीषण हादसाः नहर में गिरी यात्री बस, 40 से अधिक लोगों की मौत

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दर्जनों यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई जिसके कारण 40 लोगों से अधिक की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सरदा पाटन गांव में मंगलवार सुबह तकरीबन 54 यात्रियों से भरी बस सीधी के बाणसागर नहर में गिर गई जिनमें से 6 लोगों को बचा लिया गया है जबकि तकरीबन 42 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

राष्ट्रपति ने लिखा:

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक बस के नहर में गिर जाने के दर्दनाक हादसे में अनेक यात्रियों के हताहत होने से गहरा दुःख हुआ है। इस हृदय विदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रधानमंत्री ने लिखा: Bus accident in MP’s Sidhi is horrific. Condolences to the bereaved families. The local administration is actively involved in rescue and relief work. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from Prime Minister’s National Relief Fund for the next of kin of those who have lost their lives due to the bus accident in Sidhi, Madhya Pradesh. Rs. 50,000 would be given to those seriously injured.

  • यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी
  • सुबह से ही राहत बचाव कार्य शुरू हुआः सीएम
  • सीएम शिवराज ने गहरा दुःख व्यक्त किया
  • सारदा पाटन गांव के पास हुई दुर्घटनाः सीएम

सीएम ने बताया कि सीधी के सारदा पाटन गांव में सुबह के समय दुःखद दुर्घटना हुई है जिसके बाद नहर का पानी तत्काल बंद कराया गया जबकि सुबह से ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। जिला प्रशासन पुलिस एवं बचाव दल भी आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024