Sidhi

चुरहट में रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 13 कम्पनियों ने लगाए कैम्प

सीधी – मोहनी देवी स्टेडियम चुरहट में विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी की उपस्थिति में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 3261 युवाओं द्वारा अपना पंजीयन कराया गया, जिसमें से 1994 युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री मोतीलाल वोरा के फोटो पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रोजगार मेले में 13 कंपनियों द्वारा सहभागिता की गई थी, जिनके द्वारा युवाओं के साक्षात्कार उपरांत उनका चयन कर ऑफर लेटर प्रदाय
किया गया है। चेकमेट सर्विसेज में 178, वेलस्पन इंडिया सिंगरौली में 73, एल एंड टी अहमदाबाद में 234, परम सिक्युरिटी सलूसन्स में
192,आईएमसी में 218, प्रगतिशील बायोटेक में 228, संजीरा रिक्यूटमेंट सर्विसेज में 142, फूड क्राफ्ट रीवा में 315, एलआईसी सीधी में 60, वेलस्पन सर्विसेज रीवा 185, सुपर सिक्यूरिटी सर्विसेज में 74, उत्कर्ष सर्विसेज में 34 एवं डीडीयूजीके ब्रांच सीधी में 63 युवाओं का चयन हुआ है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामपुर नैकिन के डी सिंह, गणमान्य नागरिक इन्द्रशरण सिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर के शुक्ला, उपखंड अधिकारी चुरहट अभिषेक सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मेले में स्वरोजगार योजनाओं का संचालन करने वाले विभागों द्वारा युवाओं को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं
के विषय मे जानकारी प्रदान की गई तथा आरसेटी में प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं का पंजीयन भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक द्वारा स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024