Umaria Pali

उमरिया के पाली में शिकार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

उमरिया। जिले के पाली वन परिक्षेत्र में जंगली जानवर का शिकार करने वाले आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक बन्नौदा बीट के ग्राम सरवाही कला में जंगली जानवर का शिकार करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी रेंजर सचिन सिंह द्वारा दी गई।

  • वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • जंगली सुअर और बिल्ली का किया था शिकार
  • विद्युत तार में कटिया फसाकर किया था शिकार

बताया जा रहा है कि 11केवी विद्युत लाईन मे कटिया फसाकर जंगली जानवर को शिकार बनाया गया था जिस मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। वहीं वनविभाग ने आरोपियों के कब्जे से जंगली बिल्ली का शव सहित शिकार में उपयोग किये गए औजार व हथियार भी बरामद किए हैं।

Back To Top