DM swarochish somvanshi

उमरिया कलेक्टर ने लिया जायजा, लॉकडाउन में मजदूरों का सहारा बना मनरेगा

उमरिया। जिले के पाली अंतर्गत ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेने जिले कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी पहुँचे, जिन्होंने निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर सभी मजदूरों से बात की, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। उमरिया कलेक्टर ने बताया कि जिले में सभी ब्लॉक में ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए प्रयास जारी है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इन मजदूरों की मजदूरी मौके पर ही बैंक संस्थानों के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जो भी जॉब कार्डधारी है उसे मांग के आधार पर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। हाालंकि मनरेगा योजना से ग्रामीणों को जीविका चलाने के लिए मदद दी जा रही है।

Back To Top