pali uamaria

पाली नगर पालिका परिषद ने मनाई गांधी जयंती

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका द्वारा 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस मौके पर सफाईकर्मी को सम्मानित भी हुए। बता दें कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके बाद सीएमओ अभय त्रिपाठी ने सभी वार्डो को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करते हुए नगर पालिका के कार्यों का गिनाया।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई
  • पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई
  • सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
  • बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका द्वारा आयोजन

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल, उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान सहित पार्षद सुदामा विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, साधना पटेल, बलराम प्रजापति एवं सिया बाई मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

Back To Top