Umariya

कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में मरीज की मौत, नहीं मिला शव वाहन

उमरिया। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के विधानसभा क्षेत्र मानपुर में दिल दहला देने वाला नजारा सामने आया। ग्राम पतौर निवासी सहजन कोल पिता छोटकनी कोल उम्र 35 वर्ष को अचानक पेट मे दर्द हुआ जिसे इलाज हेतु मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर नदारद होने के कारण गरीब आदिवासी को अस्पताल परिसर में ही तड़प तड़प कर दम तोडना पड़ा। असहाय गरीब आदिवासी परिजन एक दूसरे का मुह देखते रह गए अंततः लाश लेकर उन्हें घर की ओर अकेले निकलना पड़ा। शव को रस्सी से बांध मोटरसाइकल में मजबूरन ले जाना पड़ा।

मिलीजानकारी अनुसार पूरे प्रदेश में विख्यात मानपुर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन न होने के कारण, गरीब असहाय पतौर निवासी आदिवासी युवक की इलाज के आभाव में मौत हो गई तो मजबूर परिजनों को मोटरसाइकल में शव को रस्सी से बांध कर ले जाना पड़ा।

गौरतलब है कि मंत्री मीना सिंह मानपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार मंत्री बनी है लेकिन आज तक अपने मुख्यालय में शव वाहन की व्यवस्था नही कर सकीं और लगभग 15 साल से जमे डॉक्टर बी के प्रसाद की कारगुजारियों पर अंकुश नही लगा सकीं, जिसके कारण मानपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। आवश्यकता है आदिवासियों के मसीहा कहे जाने वाले मामा सख्त कार्यवाही करें।

 

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024