पाली नगर पालिका का सफाई अभियान महज दिखावा ?

उमरिया जिले के पाली में नगर पालिका द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती पर स्वछता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आयोजित हुई रैली में नगरपालिका अध्यक्ष उषा कोल, उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान, नगर निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा, सीएमओ आभा त्रिपाठी के साथ पार्षद तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी महज स्वच्छता का दिखावा करते नजर आए।

मीडिया के कैमरे की नजर जब कचड़े पर पड़ी तो जनप्रतिनिधि और नगर पालिका प्रशासन उसे साफ करने में लग गए, एक ओर स्वछता का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही है वहीं दूसरी ओर नगर के कई वॉर्डों में कचरे का अंबार लगा हुआ है जिस ओर न तो वॉर्ड पार्षद ध्यान दे रहे है और न ही नगर परिषद।

जानकारी के मुताबिक पाली नगर को स्वच्छ बनाने तथा लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक करने के लिए ज्वाला संस्थान को कार्य सौंपा गया है लेकिन संस्थान के द्वारा नगर के स्वच्छता कार्य में लापरवाही बरती जाना साफ तौर पर देखी जा रही है। गांधी जयती पर आयोजित हुई रैली के उपरांत स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों व विद्यालय के बच्चों के लिए जल-पान की व्यवस्था की गई थी लेकिन डस्टबिन के आभवा में यहां वहां नाश्ते की प्लेट पड़ी दिखाई गई। हालांकि वार्डवासियों ने स्वच्छता मामले मेंलापरवाही बरतने का आरो प नगर पालिका पर लगाया।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024