Patpariha Jalashay Umaria

उमरिया के पटपरिहा जलाशय का कार्य वर्षों से पड़ा अधूरा

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली अंतर्गत ग्राम सुंदरदादर में कई वर्षों से लगभग 6 करोड़ रूपयों की लागत बनने वाला पटपरिहा जलाशय व नहर का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बता दें कि कृषकों के लिए सिंचाई व मवेशियों को पानी देने के उद्देश्य से पटपरिहा जलाशय व नहर का कार्य शुरू किया गया था जो कि आज तक अधूरा पड़ा हैं।

ग्रामीण, कालूराम परस्ते ने बताया कि लगभग ढाई वर्ष काम चला जिसके बाद ठेकेदार मौके से चले गए जो आज तक नहीं लौटे, वहीं शिकायत करने के बाद भी मामले को टरकाया जा रहा है। जहां एक ओर कांग्रेस नेत्री, ज्ञानवती सिंह ने पूर्व की भाजपा सरकार और वर्तमान भाजपा विधायक मीना सिंह को इसका जिम्मेदार ठहराया तो वहीं भाजपा नेता, अर्जुन सिंह ने गोलमोल जवाब देते हुए जनता के साथ मुख्यमंत्री से जाकर मिलने की बात कही। वहीं शहडोल कमिश्नर, आर बी प्रजापति ने जल संसाधन विभाग से बात कर कार्य को प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।

Back To Top