उमरिया में प्रतिभा पर्व आयोजित कर किया गया मूल्यांकन

Umaria – उमरिया जिले में तीन दिवसीय प्रतिभा पर्व का आयोजन हुआ। जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के दक्षता उन्नयन मूल्यांकन हेतु यह आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा विभाग के 229 मूल्यांकनकर्ता अधिकारी शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियों का मूल्यांकन कर रहें है। प्रतिभा पर्व के तहत द्वितीय दिवस शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों के अलावा सुरूचिपूर्ण मध्यान्ह भोजन एवं विद्यालय की साफ-सफाई की मानीटरिंग की गई।

Back To Top