Anuppur to Vaishno Devi

साइकिल रिक्शा से वैष्णो देवी की 16वीं यात्रा

उमरिया। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के संतोष यादव अपनी पत्नी के साथ विगत 4 फरवरी से वैष्णो देवी (vaishno devi) की 16वी यात्रा पर है। खास बात यह है कि संतोष यादव रिक्शा के माध्यम से इस धार्मिक यात्रा पर निकले है जो कि 6 फरवरी को उमरिया जिले के पाली पहुंचे जहां संतोष और उनकी पत्नी ने रात्रि विश्राम किया।

संतोष यादव ने बताया कि वह विगत 15 साल से मैहर, उज्जैन, पचमढ़ी, अजमेर होते हुए वैष्णो देवी धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं और फिट लौटे समय मथुरा वृंदावन होते हुए वापस अनूपपुर आते हैं। जानकारी दी गई कि हर 40 किलोमीटर में विश्राम किया जाता है।

Back To Top