SBI ATM machine not working

पाली में स्टेट बैंक एटीएम मशीन खराब, उपभोक्ता परेशान

पाली – उमरिया जिले के पाली में स्टेट बैंक की एटीएम मशीने आए दिन खराब रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशान हो रहीं है। बता दें कि मशीन खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को बैंक की लम्बी लाइन में लगना पड़ता है जिसके कारण काफी समय व्यतीत होता है। लोगों का कहना है कि अधिकतर एसबीआई की एटीएम मशीनें खराब ही रहती है और तत्काल पैसे निकालने या जमा करने के लिए अन्य सेंटर का सहारा लेना पड़ता है जहां एक्ट्रा चार्ज लिया जाता है। हालांकि इस मामले में पाली स्टेट बैंक मैनेजर का कहना है कि मशीन आए दिन खराब नहीं हरती है लेकिन फिल्हाल जो एटीएम मशीन बंद है उन्हे जल्द ही सुधरवाया जाएगा।

DOWNLOAD

Back To Top