Lightning Stike

पाली में आकाशीय बिजली गिरने से सहमे स्कूली बच्चे

पाली। उमरिया जिले के बरहाई ग्राम के प्रथमिक शाला अमहा टोला में बिजली गिरने से स्कूली बच्चे प्रभातिव हुए है जिसके बाद बच्चों को ग्रामीणों द्वारा पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर पहुंचकर आदिवासी विकास विभाग उपायुक्त आनंद राय सिन्हा ने बच्चों के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। ट्राइबल एसी आनंद राय सिन्हा ने बताया कि गेट पर बिजली गिरने के बाद स्कूली बच्चे सहम गए जिसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया गया। वहीं सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

DOWNLOAD

Back To Top