Umariya

पानी के लिए लम्बी दूरी तय करते हैं तिमनी के ग्रामीण

उमरिया। जिले के पाली अंतर्गत ग्राम तिमनी के कारीगर बस्ती में शासकीय योजनाओं से ग्रामीण वंचित है। रहवासियों के मुताबिक पानी के लिए ग्रामीणों को लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है जबकि गांव से सटी नदी का दूषित पानी उपयोग करने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं।

  • ग्राम तिमनी के कारीगर बस्ती के रहवासी परेशान
  • नदी का दूषित पानी किया जाता है उपयोगः ग्रामीण
  • पास की बस्ती में भी लगा हैंडपम्पः ग्रामीण
  • पीएचई विभाग को निर्देशित किया जाएगाः डीएम

ग्रामीण महिला ने बताया कि नदी का दूषित पानी उपयोग करने को मजबूर है जबकि पास की बस्ती में हैंडपम्प लगा हुआ है जहां से भी पीने के लिए पानी लाया जाता है। बताया गया कि पानी की इतनी समस्या है कि दिन हो यह शाम समय समय पर पानी की जरूरत पड़ने पर लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है।

बीजेपी जिला अध्यक्ष, दलीप पांडे ने बताया कि ग्रामीणों को मूलभूम सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रदेश सरकार प्रतबद्ध है और इस संबंध में अधिकारी से बात करने का आश्वासन दिया तो वहीं जिला कलेक्टर, संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि भूजल स्थिति के कारण हैंडपम्प कारगर ना होने पर पीएचई विभाग को समस्या निराकरण के लिए निर्देशित किया जाएगा।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024