Umaria BJP a hudda

उमरिया में महिलाओं ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का पुतला जलाया

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बिरसिंहपुर पाली में कांग्रेस पाटी सहित कांग्रेसी नेता भूपेंद्र हुड्डा का विरोध किया गया। बता दें कि हरियाणा कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा द्वारा बीते दिनों महंगाई के विरोध में आंदोलन करते हुए स्वयं ट्रैक्टर और बैल गाड़ियों पर बैठकर महिला विधायक और मातृशक्ति से धक्का लगवाया गया था जिसके विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा यह विरोध जताया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र हुड्डा का पुतला दहन करते हुए आक्रोश जताया गया।

  • महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस नेता का विरोध
  • भूपेंद्र हुड्डा ने महिलाओं का किया अपमानः बीजेपी नेता

Back To Top