Umaria Containment area

उमरिया एसपी सचिन शर्मा ने कनटेंनमेंट एरिया का किया भ्रमण

उमरिया। जिले के पाली अंतर्गत ग्राम मालाचुआ में बीते दिन मिले कोरोना पाॅजिटिव युवक को जहां स्वास्थ्य अमले ने आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है तो वहीं अब पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों की पुलिस अधीक्षक ने बैठक लेते हुए चर्चा की।

  • मानपुर से 3 और पाली से 2 कोरोना मरीज मिले
  • पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने लिया जायजा
  • कनटेंनमेंट एरिया का जाजया लेने पहुचे पुलिस अधीक्षक

गौरतलब है कि बीते दिन पाली ब्लॉक के मालाचुआ गांव में एक मरीज मिला है जिसके बाद तत्काल मरीज को उमरिया आइसोलेशन सेंटर रेफर करते हुए ग्रामीण क्षेत्र को सील किया है।

वहीं इससे पहले भी ग्राम भौतरा के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। हालांकि कुल आंकड़ों की बात करें तो उमरिया जिले में अब तक कुल पांच कोरोना पाॅजिटिव मरीज हो चुके हैं जिनमें से 3 मानपुर ब्लॉक से जबकि पाली ब्लॉक के 2 मरीज बताए जा रहे हैं।

Back To Top