Headlines
Brahman Mahadhiveshan bhopal

विदिशा के ब्राह्मणों को महाधिवेशन में आने दिया न्यौता

विदिशा। भोपाल में 23 फरवरी को ब्राह्मण समाज का महाधिवेशन आयोजित होना है जिस कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रण देने विदिशा पहुंचे विनय कटारे ने श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों के साथ पत्र विमोचन किया। पत्र विमोचन कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर की गई जिसके बाद संघ पदाधिकारियों ने अतिथि के रूप में उपस्थित भोपाल से विनय कटारे, विदिशा से दीपक तिवारी एवं प्रशांत शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री परशुराम सर्व ब्रह्मण संघ से सुषमा पाठक, सुषमा बिरथेर, कंचन शर्मा, रागिनी मिश्रा, भूपेंद्र पाठक, मनोज शर्मा, नेहा शर्मा, राजकुमार शर्मा, आरती शर्मा, संदीप शर्मा, दीपिका शर्मा, रागिनी शर्मा, विनीता शर्मा, पलक भार्गव, आशा रिछारिया, शिखा शर्मा, मनीषा पांडे, रमा तिवारी, वैजयंती शर्मा सुशील शर्मा तथा कुलदीप शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Back To Top