Headlines

7 जून की सुबह इंद्राकाॅम्पलेक्स-हरिपुरा क्षेत्र भ्रमण पर निकले नपा अध्यक्ष मुकेश टंडन

सुबह का सूरज निकलने से पहले और शाम ढलने के बाद तक शहर में विकास की सोच को लेकर कार्य किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन की जो कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं। सुबह सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चिन्हित वार्डों में पैदल भ्रमण पर निकलने वाले मुकेश टंडन, द्वार द्वार पहुंचकर बच्चों और बढ़ों से रूबरू होते है। नल, सड़क, आवास आदि के निर्माण संबंधित जानकारी इस दौरान अध्यक्ष द्वारा ली जाती है। 7 जून की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष तथा भाजपा कार्यकर्ता इंद्रा काॅपलेक्स, सोठिया फाटक क्षेत्र और हरिपुरा क्षेत्र का भ्रमण किया।

Back To Top