Headlines
Vikas Pachori Vidisha

देहदानी विकास पचौरी का व्यापारियों ने मनाया जन्मदिन

विदिशा। नगर के समाजसेवी एवं देहदानी विकास पचौरी का जन्मदिन नगर के व्यापारियों ने मनाया। एक ओर सुबह के समय गौशाला पहुंचकर हिन्दू जागरण मंच द्वारा देहदानी विकास पचौरी का जन्मदिन मनाया गया तो वहीं शाम के समय चेंबर आफ काॅमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। बता दें कि द प्राइड होटल में आयोजित हुई बर्थडे पार्टी में कृष्णा तलरेजा, चेंबर आफ काॅमर्स महामंत्री विजय सोनी, कोषाध्यक्ष करतार सिंह धाकड़, उपाध्यक्ष कमलेश गर्ग, मंत्री विकास जैन, खुमान सिंह राठौर, दिलीप जौहरी, ब्रिजेन्द्र सोनी, महिपाल सिंह राजपूत, रीतेश सोनी तथा आशुतोष सोनी मौजूद रहे। VIDEO

Back To Top