त्योंदा पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को खदेड़ा, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

गंजबासौदा। जर्जर स्कूल भवन की मरमत की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को विदिशा जिले की त्योंदा पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा है। वहीं इस दौरान एक युवक के साथ पुलिस द्वारा पिटाई करने का वीडियो भी वयरल हुआ है। दरअसल मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा अंतर्गत ग्राम सिरनोटा का है जहां हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था जहां त्योंदा पुलिस ने पहुंचकर प्रदर्शकारियों को खदेड़ दिया और एक युवक की पिटाई करते हुए थाने ले गई।

मामले को लेकर पुलिस एसडीओपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ आसामाजिक तत्वों ने घुसकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जहां मौजूद थाना प्रभारी के माहौल शांत कराने के प्रयास में उनपर पथराव कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और एक 22 वर्षीय युवक को अभिरक्षा में लिया गया।

वहीं मामले की सूचना के बाद विधायक लीना जैन भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की बात को सुना। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की त्योंदा पुलिस ने बर्बार्ता पूर्वकपिटाई की है जिसके बाद त्योंदा थाना पहुंची विधायक ने विदिशा  एएसपी से बात की जिसके बाद घायल युवक का मेडिकल कराया गया।

DOWNLOAD

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024