vidisha vrudhashram

महिला मंडल ने विदिशा वृद्धाश्रम को वितरित की दैनिक उपयोगी सामग्री

Vidisha, 10 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय जिझौतिया महासंघ और जिझौतिया ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा श्रीहरि वृद्धाश्रम पहुंचकर खाद्य सामग्री सहित वस्त्र, मिठाई और फल का वितरण किया गया. समाजसेवियों द्वारा समय समय पर आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग और खाद्य सामग्री का दान किया जाता है. आयोजित कार्यक्रम के दौरान उषा चौबे, रागिनी मिश्रा, कामनी होन्डित, चंद्रकला चतुर्वेदी, मनोरम चौबे, रेखा तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, सरोज दीक्षित, अन्नपूर्णा दीक्षित, भावना दुबे, शैलजा चौबे, मीना रिछारिया, संगीता हौंडा, अर्चना त्रिपाठी, नंदिनी शर्मा और कल्पना शर्मा मौजूद रहीं.

Back To Top