vidisha congress

विदिशा में रेल भरो आंदोलन, कई कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Vidisha, 2 अक्टूबर – कांग्रेस विधायक और असंगठित कामगार कांग्रेस (congress party vidisha) की ओर से रेल भरो आंदोलन का आयोजन किया गया. गांधी चौक नीमताल पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव (congress mla shashank bhargava) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता रेल घेराव के लिए विदिशा रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन इस बीच GRP और RPF के साथ कोतवाली पुलिस ने उन्हे रोक लिया. कई देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी चलती रही जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्त में लेकर माहौल शांत कराया.

Back To Top