Headlines
Vidisha corona update

विदिशा में अब सुबह 11 से 6 तक खुलेंगी कुछ दुकानें, जानें यहां

विदिशा। मोदी सरकार ने देश में लाॅकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है जिसके बाद अब GREEN और ORANGE ज़ोन में स्थानीय प्रशासन द्वारा छूट दी जा रही है जबकि RED ज़ोन में सख्ती बरती जा रही है। मध्य प्रदेश का विदिशा जिला इस समय ओरेंज जोन में हैं जहां प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन में आंशिक छूट दी जा रही है। हाल ही में जिला कलेक्टर पंकज जैन द्वारा लॉकडाउन अवधि में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर पूरे जिले में 4 मई से आंशिक छूट देने का आदेश जारी किया है। 4 मई से आंशिक छूट के तहत….

सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक – एमपी ऑन लाइन के कियोस्क सेन्टरो खुल रहेंगे

दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक – इलेक्ट्रॉनिक आइटम (पंखे की दुकान) तथा उनकी मरम्मत की दुकाने

इसके अलावा आटा चक्की, किरान सामग्री, पैथालॉजी, दवा दुकाने, कृषि कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री की दुकाने जिनका पहले के ओदश में बंद होने का समय 5 पांच बजे तक था उनको भी अब शाम 6 बजे तक खोलने जाने की अनुमति दी गई है।

Back To Top