विदिशा। जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा द्वारा थाना बासौदा शहर एवं बासौदा देहात थाने का पर्यवेक्षण किया गया जिस दौरान थाने में रिकाॅर्ड के रखरखाव, अभिरक्षा में रखे गए आरोपी, माल खाना सहित कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया। पुलिस आधीक्षक ने रात्रि गणना में स्वयं शामिल होकर अधिकारी कर्मचारियों की परेशानी सुनी इसके साथ ही पुलिस के विभिन्न अभियानों एवं हाल की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छे कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने के लिए भी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
- विदिशा पुलिस अधीक्षक हैं विनायक वर्मा
- बासौदा शहर एवं बासौदा देहात थाना पहुंचे
- थाने का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई
- पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनी