need to know

Pavanputra Hanuman : क्या आज भी जिंदा है पवनपुत्र हनुमान ! एक संगठन ने किया दावा

Hanuman Ji in Srilanka : पवनपुत्र हनुमान के बारे में कहा जाता है कि वो अमर हैं. रामायण काल में जन्मे हनुमान सैकड़ों साल बाद महाभारत काल में भी जिंदा थे. लेकिन अब इस डिजिटल युग में भी हनुमान जी के जिंदा होने की खबरें सामने आई हैं. जी हां, श्रीलंका के जंगलों में हनुमान जी की मौजूदगी के संकेत मिले है. एक खबर के मुताबिक श्रीलंका के जंगलों में कबीलाई लोगों का पता चला है जिनसे मिलने हनुमान जी आते हैं.

जनजातियों पर अध्ययन करने वाले आध्यात्म‍िक संगठन सेतु के हवाले से यह सनसनीखेज खुलासा किया गया है. जिसमें कहा गया है कि हनुमान जी इस जनजाति के लोगों से मिलने आए थे और अब वो 41 साल बाद यानी 2055 में आएंगे. बता दें कि कबीला जनजाति का इतिहास रामायण काल से जुड़ा है. हनुमान जी को वरदान मिला था कि उनकी कभी मृत्यु नहीं होगी यानी वे चिरंजीवी रहेंगे.

भगवान राम के स्वर्ग सिधारने के बाद हनुमान जी दक्ष‍िण भारत के जंगलों में लौट आए. उसके बाद समुद्र लांघा और श्रीलंका के जंगलों में रहने लगे. ये भी बताया गया कि 27 मई 2014 को हनुमान जी को इस जंगल में देखा गया था. हालांकि ऐसी खबरों की हम पुष्टि नहीं करते हैं. ये केवल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ही है.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024