Categories: New DelhiPolitics

3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव | Election 2021

बंगाल चुनाव के बाद देश में 3 लोकसभा (Loksabha election) क्षेत्रों और 30 विधानसभा (Vidhansabha election) सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव  (byelection) होगा। निर्वाचन आयोग की जानकारी के मुताबिक इन निर्वाचन क्षेत्रों में  मतगणना 2 नवंबर को कराई जाएगी। पश्चिम बंगाल  (Bengal) में विधानसभा चुनाव के बाद यह चुनाव की सबसे बड़ी कवायद होगी। इससे पहले 30 सितंबर को कोलकाता की भबानीपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है।

यह चुनाव बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamta banerjee) के लिए महत्वपूर्ण है। भवानीपुर सीट (bhawanipur) से ममता स्वयं चुनाव मैदान में हैं। बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन वो बीजेपी उम्मीदवार शुभेंद्रु अधिकारी से हार गई थीं।  मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें 6 माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना आवश्यक है।

निर्वाचन आयोग (election comission of india) ने जानकारी में बताया है कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन व दीव में चुनाव होना है। साथ ही मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की एक एक सीट पर भी चुनाव होना है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग कोरोना के मामलों को देखते हुए लंबे समय से इन सीटों पर उपचुनाव को टालता रहा है। हालांकि अब देश में कोरोना के मामले 20 हजार से भी कम रह गए हैं, जो कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 4 लाख के भी पार कर गए थे।

वहीं पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के मामले में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाकात करने वाला है। इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, मुख्तार अब्बास नकवी और अनुराग ठाकुर शामिल हैं। हालांकि बीजेपी का दल आयोग के समक्ष अपनी क्या शिकायत या मांग रखने वाला है, यह अभी साफ नहीं है।  भवानीपुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी  दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की हुई थी। इस सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होना है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024