व्यापारियों को वोट बैंक में तब्दील करने का एलान, भोपाल में एकजुट हुए 24 राज्यों के व्यापारी

  • देश भर के व्यापारियों को एक वोट बैंक के रूप में तब्दील करने का एलान किया

भोपाल। देश के 24 राज्यों के व्यापारी नेताओं ने एक स्वर से देश भर के व्यापारियों को वोट बैंक में बदलने का निर्णय लिया है। बता दें कि 13 जनवरी को भोपाल में कैट की बैठक आयोजित हुई जिसमें बताया गया कि 1 फरवरी से राष्ट्रीय अभियान शुरू किया जा रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया द्वारा भोपाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश के 24 राज्यों के लगभग 200 व्यापारी नेता शामिल हुए और इस दौरान देश के राजनैतिक पटल पर वोट बैंक की महत्वत्ता को देखते हुए देश भर के व्यापारियों को एक वोट बैंक के रूप में तब्दील करने का एलान किया। VIDEO

सम्मेलन में देश भर के लिया देश भर में लगभग 7 करोड़ व्यापारी हैं जो लगभग 45करोड़ लोगों को रोजगार देता है और देश में प्रतिवर्ष लगभग 42 लाख करोड़ रुपए का व्यापार करते हैं कृषि के बाद देश में रीटेल व्यापार ही रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर है । न केवल आर्थिक सेक्टर बल्कि सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में भी व्यापारियों की अग्रणी भूमिका है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय, महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा की एक लम्बे समय से ये देखा गया है की देश में वोट बैंक राजनीति का बोल बाला है और उन्ही की बात सुनी जाती है । देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों के महतवपूर्ण योगदान के बावजूद भी किसी भी सरकार अथवा राजनैतिक दल ने व्यापारियों को कभी भी अपनी प्रमुखता पर नहीं रखा ।राजनैतिक परिदृश्य में व्यापारियों को सदा नकारा गया है। लोकसभा के आगामी चुनावों के संदर्भ में व्यापारियों की महतवपूर्ण भूमिका को सुनिश्चहित करने के लिए और व्यापारियों को वोट बैंक के रूप में तब्दील करने का वक्त आ गया है और इसके लिए देश भर के व्यापारियों को एक देश एक व्यापारी एक वोट के नारे के साथ आगामी 1 फरवरी से एक राष्ट्रीय अभियान छेड़ा जाएगा।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024