प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिनचर्या

शोशियल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री के दिनचर्या को लेकर एक लेख काफी चर्चा में हैं। जहां लोग इस लेख को शेयर कर रहे हैं तो साथ ही साथ इस अपनाने को अपनने की भी अपील की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिटनेस का राज आज हम आपको बताने जा रहे है। हो सकता है यह मैसेज आपने पढ़ा हो और यदि नहीं पढ़ा है तो हम आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री का दिनचर्या आखिर क्या है। वायरल हुए इस लेख में बताया गया कि है कि :

प्रधानमंत्री सुबह 4ः45 बजे उठ जाते हैं। लिखा गया है कि सोने का समय कुछ भी हो लेकिन जागने का समय फिक्स है और उसमें कभी भी बदलाव नहीं होता। जागने के बाद लगभग 30 मिनट में नितक्रिया करने पश्चात 30 मिनट योग किया जाता है और इस समय में देश दुनिया के सामचारों और पार्टी से जुड़े सामाचारों को ध्वनि मुद्रिका यानि की रिकाॅर्डिंग के जरिए सुनते हैं। इसके बाद नरेन्द्र मोदी 10 मिनट के लिए मंदिर जाकर ध्यान करते हैं और फिर एक कप चाय पीते हैं। करीबन 6ः15 बजे मोदी द्वारा शासकीय विभाग की प्रस्तुति देखी जाती है। और फिर 7 बजे से 9 बजे के बीच जरूरी फाइलों को देखा जाता है। इतने व्यस्त समय में भी प्रधानमंत्री अपनी माता से बात करना नहीं भूलते। दूरभाष यानि की फोन के जरिए अपनी माता से पीएम मोदी बात करते हैं और उनका आर्शीवाद लेने के साथ साथ उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हैं। करीब 9 बजे गाजर और अन्य शाक-फल इत्यादि का अल्पाहार लेने के साथ निम्न विधि से बना हुआ पंचामृत पीते हैं। आपको बता दें कि पंचामृत, 20 ml मधु , 10 ml देशी गाय का घी, पुदिना, तुलसी और नीम की कोमल पत्तियों के रस से बनता है। 9ः15 बजे नरेन्द्र मोदी कार्यालय पहुंच कर महत्वपूर्ण बैठकें करते हैं। दोपहर के भोजन के समय पीएम मोदी के लिए पाँच वस्तुएं परोसी जाती है जिनमें गुजराती रोटी, शाक, दाल, सलाद, छाछ शामिल है। संध्या को चार बजे बिना दूध की नीबू वाली चाय पीते हैं और 6 बजे खिचडी और दूध का भोजन किया जाता है। रात्रि 9 बजे देशी गौ का दूध एक गिलास, सोंठ यानि की अद्रक का चचूर्ण डालकर पिया जाता है और मुखवास के लिए नीबू, काली मिर्च, और भूँजी हुई अजवाइन उपयोचग में ली जाती है। इन सभी के बाद 9 से 9ः30 बजे के बीच एक विषय के जानकार के साथ घूमना और चर्चा की जाती है। और 9ः30 बजे से 10 बजे के बीच शेशियल मीडिया और चुने हुए पत्रों के उत्तर दिये जाते हैं।

अभी जिस दिनचर्या से आप परिचित हुए हैं वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिनचर्या के नाम से शोशियल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। हम आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने TWITTER के जरिए एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी डाला था जिसमें नरेन्द्र मोदी एक गार्डन में सुबह के समय एक्सरसाईज और ध्यान करते दिख रहे है। इस वीडियो को देखकर भी लोग काफी प्रभावित हुए और कई ने तो इसे अपनी दिनचर्या में ले भी लिया है। प्रधानमंत्री मोदी की फिटनेस से देश तो क्या दुनिया के लोग भी प्रभावित हैं।

कैमरा 24 अपील करता है कि आप भी अपने कामों के अनुसार अपनी दिनचर्या फिक्स करें जिससे आप अपने पेंडिंग काम समय रहते पूरे कर लें और बाकी फ्री समय में अपने परिवार के साथ बिता सकें।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024