New Delhi

Earthquake Report : दिल्ली समेत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तुर्की में भूकंप

22 मार्च 2023 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2.7 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जबकि 21 मार्च को अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका असर दिल्ली समेत उत्तरी भारत पर भी पड़ाण् दिल्ली में आए भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, सभी सुरक्षित हैं.

वहीं अगर हम बात करें कि आखिर भूकंप के प्रभाव के दौरान आप कैसे सुरक्षित रह सकते हैं. तो कुछ सामान्य सुरक्षा उपायों को अपनाया जा सकता है. यदि आप भूकंप के झटके महसूस कर रहे हैं तो सबसे पहले आप अपनी बिल्डिंग से बाहर निकलकर सड़क पर किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं. इससे आपके उपर कोई चीज गिरने का खतरा खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही भूकंप के दौरान घबराकर दौड़े नहीं. खास तौर पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के आसपास से दूर होने पर आप एकदम सुरक्षित होंगे.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की बात करें तो यहां 22 मार्च 2023 को 6.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. इस भूकंप में लगभग 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के दौरान लगभग 90 लोग घायल भी हुए हैं जिनका उपचार जारी है.

तुर्की में भूकंप की बात करें तो27 फरवरी 2023 को पूर्वी तुर्की में 5.6 तीव्रता का भूकंप मापा गया था. इस भूकंप में दर्जनों लोग घायल जबकि कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है. 6 फरवरी 2023 को सीरियाई सीमा के पास दक्षिण पूर्व तुर्की में 7.8 की तीव्रता वाला एक बड़ा भूकंप आया. वहीं हाल ही में तुर्की में कई अन्य छोटे भूकंप भी आए हैं.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024