Hyderabad Rape Case

हैदराबाद गैंगरेप केस, एनकाउंटर में मारे गए आरोपी

हैदराबाद – तेलांगाना राज्य के हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर से रेप और उसे जला कर मार देने के मामले में चारों आरोपी पुलिस के साथ एन्काउंटर में मारे गए हैं। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर ढेर कर दिया, जहां उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की थी।  पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में पुलिस ने चारों आरोपियों का एन्काउंटर कर दिया।

बताया जा रहा है कि एनएच 44 पर सीन ऑफ क्राइम में रिकंस्ट्रक्शन के लिए पुलिस इन आरोपियों को वहां ले गई थी। इस बीच बच कर भागने की कोशिश करते हुए आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया। गौर करने वाली बात यह है कि जिस जगह आरोप‍ियों ने महिला डॉक्टर से दरिंदगी की थी उसी जगह हाइवे पर तेलंगाना पुल‍िस ने चारों का एनकाउंटर कर द‍िया।

https://twitter.com/IPS_VCSajjaN/status/1202828230304116737

इस दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इनका पीछा करते हुए इन्हें मार गिराया गया। फिलहाल पुलिस ने इन सभी के शवों को मौके से हटा दिया है ताकि किसी भी तरह का हंगामा न हो सके। पुलिस जांच के लिए इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी ज‍िससे घटना का र‍िक्रि‍एशन क‍िया जा सका। यह घटना आज सुबह की है।

Back To Top