New Delhi

आलू की यह नई किस्म किसानों को करेगी मालामाल

हम आपको बताने वाले हैं आलू की एक नई किस्म के बारे में जो किसानों को मालामाल कर सकती है। नए किस्म के इस आलू की फसल में केवल 100 दिन में ही अच्छा उत्पादन मिलने लगता है। कई बार किसान मंहगा खाद बीज उपयोग करने सहित मेहनत भी करते हैं लेकिन अच्छा फसल उत्पादन नहीं हो पाता है।

  • 100 दिन में मिलेगा फसल का अच्छा उत्पादन
  • ‘कुफरी संगम’ नई किस्म विकसित की गई
  • 8 राज्यों के लिए खास उपयोगी मानी गई है
  • मध्यप्रदेश के किसान भी कर सकते हैं इसकी खेती

आलू की खेती की शुरूआत खेत की तैयारी और बीज के चयन से होती है, इसलिए किसानों को शुरू से ही इस पर ध्यान देना चाहिए। इसी कड़ी में आलू की एक नई किस्म विकसित की गई है जिसे ‘कुफरी संगम’ के नाम से जाना जाता है, यह खाने में स्वादिष्ट होने सहित इसका उत्पादन भी काफी अच्छा मिलता है।

इस किस्म पर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा मेरठ के मोदीपुरम में लगभग 12 साल तक शोध का कार्य किया गया है. अखिल भारतीय स्तर पर इसका परीक्षण 14 केंद्रों पर मानकों पर खरा उतरा है. इसके बाद किसानों के लिए तैयार किया गया है. कृषि वैज्ञानिक की मानें, तो यह किस्म 100 दिनों में तैयार होने वाली है।

इस किस्म में रोग प्रतिरोधी क्षमता अधिक होती है. इसमें पछेता झुलसा बीमारी को सहन करने की क्षमता अधिक होती है. खास बात यह है कि किसानों को परीक्षण से उत्पादित बीज दिया जा रहा है. यह किस्म कुफरी चिप्सोना, कुफरी बहार, फ्राइसोना से अधिक उत्पादन देगी।

हालांकि यह किस्म देश के 8 राज्यों के लिए खास उपयोगी मानी गई है जिसमें मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं। इसकी बुवाई उत्तरी मैदान में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में करने की सलाह दी जा रही है जबकि केंद्रीय मैदान में अक्टूबर से नवंबर के पहले पखवाड़े तक किया जा सकता है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024