17 मई तक लॉकडाउन – ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में कुछ छूट दी जाएगी

New Delhi – देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए 17 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) फिर से बढ़ा है। सरकार ने कहा है कि इस लॉकडाउन के दौरान सभी स्कूल-कॉलेज शिक्षण संस्थान, बस, हवाई जहाज, रेलवे और मेट्रो 17 मई तक बन्द रहेंगे, इसके अलावा बड़े बाजार, शॉपिंग काम्प्लेक्स और मॉल भी बंद रहेंगे। देश में 40 दिनों का लॉकडाउन 3 मई को पूरा हो रहा था। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, इस बार ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में शर्तों के साथ कुछ छूट भी दी जाएगी।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, देश में रेड जोन के तहत 130 जिले, ऑरेंज जोन के तहत 284 जिले और ग्रीन जोन के तहत 319 जिलों को रखा गया है। हर सप्‍ताह इसका आकलन किया जाएगा और संक्रमित मामलों के अनुसार जोन में बदलाव होगा। 

  • 7 मई तक ट्रेन, हवाई, मेट्रो सेवा बंद रहेगी
  • स्पा, सलून और नाई की दुकानें नहीं खुलेंगी।
  • स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट भी नहीं चलेंगे।
  • धार्मिक स्थान / पूजा स्थल जनता के लिए बंद रहेंगे
  • खेल परिसर, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक सभाएं नहीं होंगी
  • शाम 7 बजे के बाद और सुबह 7 बजे तक आवाजाही की इजाजत नहीं
  • सभी क्षेत्रों में, 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने और स्वास्थ्य उद्देश्यों के लिए छोड़कर घर पर रहेंगे।
  • OPD और मेडिकल क्लीनिकों को सामाजिक सुरक्षा मानदंडों और अन्य सुरक्षा सावधानियों के साथ, रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में संचालित करने की अनुमति दी जाएगी हालाँकि, इन्हें कंटेनर ज़ोन के भीतर अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी. बता दें कि हाल ही में UGC Task Force की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने फैसला लिया था कि ग्रीन जोन में विश्वविद्यालय परीक्षाएं करा सकेंगे. फिलहाल लॉकडाउन 3.0 के बाद सरकार की तरफ से दोबारा इस पर मुहर नहीं लगाई गई है।

24 मार्च से शुरू हुआ था लॉकडाउन- PM नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद 14 अप्रैल से इसे 17 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था। यह तीसरे फेज में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन की घोषणा से पहले पीएम मोदी की अपील पर देशभर में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया था।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024