सिवनी। कैमरा 24 सिवनी संवाददाता ने बालाघाट-सिवनी सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद ढाल सिंह बिसेन से खास बातचीत की। ईसीआई की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के ढाल सिंह बिसेन को 6 लाख 92 हजार 859 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत को 4 लाख 52 हजार 594 मत प्राप्त हुए।
खास बातचीत के दौरान सांसद ढाल सिंह बिसेन ने बताया कि भाजपा पार्टी ने उन्हे नई जिम्मेदारी दी है जिसको जनता का अर्शीवाद प्राप्त हुआ है और जनता की अपे क्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया जएगा। सांसद बिसेन ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में विशेष ध्यान रहेगा।
सिवनी में फोरलेन सड़क अधूरी होने के सवाल पर सांसद ढाल सिंह बोले कि तकनीकी दिक्कतें समाप्त हो चुकीं है जबकि ठेकेदार को ठेका दिया जा चुका है और कार्य गति से चल रहा है। बताया गया कि विशेष तौर पर पशुओं को ध्यान में रखते हुए हाईवे का निर्माण करया जा रहा है।
पासर्पोट कार्यालय खुलने के सवाल पर सांसद बोले कि उनकी जानकारी के अनुसार सिवनी में एक माह के अंदर ही पासपोर्ट कार्यालय को शुरू कर दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More