Narendra Modi Oath

अमित शाह भी बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री ? आज शपथ लेंगे नरेंद्रमोदी

नई दिल्ली – लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि 30 मई की शाम 7 बजे अपने मंत्रिमंडल के साथ मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा जिसकी शाही तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि संभावित मंत्रियों को फोन आना शुरू हो चुके है जिनमें सामने आया है कि नीचे दिए गए नामों को मंत्री बनया जा सकता है।

प्रहलाद पटेल

नरेंद्र सिंह तोमर

रमेश पोखरियाल निशंक

सुषमा स्वराज

नितिन गडकरी

धर्मेंद्र प्रधान

रविशंकर प्रसाद

सदानंद गौड़ा

पीयूष गोयल

स्मृति ईरानी

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

प्रकाश जावड़ेकर

हालांकि पिछले दो दिनों से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के भी केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रहीं है। संभावना जताई जा रही है कि यदि अमित शाह के केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया जाएगा तो उन्हे देश के गृह मंत्री, वित्त मंत्री बनाया जा सकता है।

Back To Top