Categories: New Delhi

लोकसभा चुनाव: दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी, एमपी की इस सीट से शिवराज सिंह चौहान का नाम तय?

लोकसभा चुनाव 2024 अब काफी नजदीक हैं और ऐसे में बीजेपी अब पूरी तरह चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने गुरूवार की देर रात तक अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मंथन किया, और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी अपने पहले 100 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर सकती है. इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अमित शाह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हो सकते हैं. खबरें ये भी है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. इनमें एक सीट वाराणसी और दूसरी सीट तमिलनाडु की रामनाथपुरम हो सकती है.

हाल में वायरल हो रही खबरों के मुताबिक मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कुछ सीटों पर नाम तय कुछ ही दिनों में तय किए जा सकते हैं. वायरल खबरों के मुताबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी आलाकमान विदिशा या फिर भोपाल लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है. शिवराज के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना, खजुराहो सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार और मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया जा सकत है. वहीं भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह का टिकट कटने की बात सामने आ रही है.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024