Top News Today, 13 January: देशभर में राजनीति, धर्म, अर्थव्यवस्था और खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों का सिलसिला जारी है। मध्यप्रदेश में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के बयान ने खलबली मचाई, तो महाकुंभ 2025 के पहले शाही स्नान में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। वहीं, शेयर बाजार में भारी गिरावट ने निवेशकों को झटका दिया। इस बीच, दिल्ली चुनाव, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और क्रिकेट की बड़ी घोषणाओं ने सुर्खियां बटोरी। पढ़ें, आज की 10 बड़ी खबरें।
- महाकुंभ 2025 का पहला शाही स्नान, डेढ़ करोड़ भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी; हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
- 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में 14 जनवरी, 29 जनवरी, 2 फरवरी, 12 फरवरी और 26 फरवरी को शाही स्नान होंगे
- 1,050 अंक टूटकर 76,330 पहुंचा सेंसेक्स;23,086 पर बंद हुआ निफ्टी; भारतीय रुपए में डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट
- दिल्ली चुनाव: 15 जनवरी को पटपड़गंज से नामांकन दाखिल करेंगे अवध ओझा, वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने पर कहा ‘धन्यवाद’
- बांग्लादेश बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत ने बांग्लादेशी उप-उच्चायुक्त को किया तलब, फेंसिंग को लेकर चर्चा में मामला
- इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को प्रति माह 20 हजार रूपए पेंशन देगी ओडिशा सरकार, मुख्यमंत्री ने किया एलान
- मप्र के परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष का बयान चर्चा में; 4 बच्चे पैदा करने पर ब्राह्मणों को 1 लाख रू देने का किया था एलान
- सीएम नीतीश ने महिलाओं से बातचीत के दौरान पूछा, ‘हम आप कैसे पैदा हुए?’ – साथ में खड़े सम्राट चौधरी दिखे असहज
- श्रेयस अय्यर को बनाया गया पंजाब किंग्स का कप्तान, Bigg Boss 18 के दौरान सलमान खान ने की घोषणा
- दिल्ली के कालकाजी से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा बोली:’आतिशी मेरे सामने नहीं मैं उनके सामने आई हूं’
