आज की टॉप खबरें 15 साल की बेटी की 45 वर्षीय व्यक्ति से शादी, धीरेंद्र शास्त्री का महाकुंभ पर बयान और

आज की टॉप खबरें: 15 साल की बेटी की 45 वर्षीय व्यक्ति से शादी, धीरेंद्र शास्त्री का महाकुंभ पर बयान और…

आज की टॉप 10 सुर्खियों में जानिए कर्नाटक के चौंकाने वाले विवाह मामले से लेकर यूपी में धर्म परिवर्तन कर शादी करने की खबरें। साथ ही, कानपुर में हुई अनोखी चोरी से लेकर कोलकाता रेप केस में दोषी को मिली उम्रकैद तक की बड़ी अपडेट्स। खेल जगत में भारत की खो-खो टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास, वहीं नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल। राजनीति और वित्त जगत में भी हलचल जारी है—राहुल गांधी का एम्स को लेकर पत्र और डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले बिटकॉइन ने बनाया नया रिकॉर्ड। इन सभी खबरों और अन्य अहम अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें।

  • कर्नाटक से चौकाने वाला मामला: चिक्कबल्लापुर में शख्स ने 15 वर्षीय बेटी की 45 वर्षीय व्यक्ति से कराई शादी; मामला दर्ज
  • महाकुंभ से वायरल हुए लोगों पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बयान, बोले: ‘महाकुंभ वायरल का नहीं आस्था का विषय है’
  • उत्तर प्रदेश के बस्ती में मुस्लिम युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए अपनाया हिंदू धर्म, रीति-रिवाज से की शादी
  • उत्तरप्रदेश के कानपुर में पत्नी संग अंगूठी खरीदने गए शख्स ने मुंह में रखकर चुराईं ₹1 लाख की बालियां, CCTV फुटेज आई सामने
  • कोलकाता आरजीकर कॉलेज रेप केस मामले में आरोपी संजय रॉय को सुनाई गई आजीवन कारावास की सज़ा
  • राहुल गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, एम्स की सुविधाओं पर जताई चिंता
  • डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले Bitcoin में आई तेजी, रिकॉर्ड $109,000 किया पार
  • महिला टीम के बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी पहला खो-खो वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में नेपाल को 54-36 से हराया
  • भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हिमानी से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
  • जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों के साथ रविवार रात को हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक जवान शहीद

Back To Top