भाजपा नेता ने SCST एक्ट का किया विरोध, आप के गुण गाए
SHIVPURI NEWS | शिवपुरी : पूर्व विधायक तथा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र रघुवंशी (virendra raghuwanshi) ने एससी एसटी एक्ट संसोधन का विरोध किया है। दरअसल ग्राम रामपुर चक में पूर्व विधायक ने पहुंचकर एक्ट के विरोध में ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने दिल्ली की सरकार आम आदमी पार्टी के भी गुण गाए। पूर्व विधायक ने राजनैतिक पार्टियों को अन्याय ना करने पर आवाज बुलंद की।