फरिश्ता बनकर आया ट्राॅला चालक, घायल कार चालक की बचाई जान

Swarropganj | सरूपगंज : सरूपगंज के निकट बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार अर्जुन पुरोहित को बचाने के लिए एक ट्राॅला चालक फरिश्ते के रूप में आया है। दरअसल घटना के बाद एम्बुलेंस को फोन लगाया गया तो वहां से रिप्लाई नहीं मिला। कार दुर्घटना में घायल अर्जुन पुरोहित करीब 3 घंटे तक घायल अवस्था में तड़पते रहे वहीं सुबह होने पर आणंद से ट्रेलर ले कर जोधपुर जा रहे हैं लतीफ खान की अचानक नजर अर्जुन पुरोहित पर पड़ी तो चालक ने घायल को सरूपगंज अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। बताया गया कि 108 नंबर पर 9-10 बार कॉल करने पर भी रिप्लाई नहीं मिला तब जाकर स्वयं चालक ने यह कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक हरजी गांव निवासी अर्जुन पुरोहित कार में सवार थे जो कि मुंबई से हरजी जा रहे थे। फिल्हाल घायल कार चालक की जान बच गई है जो कि परिजनों के साथ चले गए हैं।

 

You May Also Like

More From Author