जोधपुर में सफाई निरीक्षक को 4 हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के सफाई निरीक्षक लक्ष्मीचंद को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीपी के एडिशनल एसपी गोपाल सिंह भाटी ने बताया कि दिनेश परिहार से बिना अनुमति मकान की मरम्मत करवाने पर मकान तोड़ने की धमकी दी गई जिसके बाद लगभग 15 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की गई। फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।


Back To Top