Corona Positive Jodhpur

जोधपुर में एक कोरोना पाॅजिटिव, तुर्की से भारत लौटा था संक्रमित

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। बता दें कि जोधपुर में पहला कोरोना का पाॅजिटिव केस आने के बाद अब लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है और सभी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एतिहात बरत रहे हैं। बता दें कि जोधपुर में पहला कोरोना संक्रमण का पॉजिटिव मरिज पाया गया है जिसे तत्काल ही आईसोलेशन वार्ड में डाॅक्टर की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण का यह मरीज शास्त्री नगर का निवासी बताया जा रहा है जो कि कुछ दिन पहले ही तुर्की से भारत लौटा था। क्वारंटाइन ऑफिसर, रवि प्रकाश बारासा ने बताया कि पाॅजिटिव मरीज के साथ परिवार सदस्यों की भी जांच की गई है जबकि पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया जाएगा।

Back To Top