बासनी में विद्यालय के जर्जर भवन की पट्टियां गिरीं

जोधुपर के बासनी संजय कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की पट्टियां गिरने का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा दो श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों को एम्स हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों श्रमिक छत पर बैठकर जर्जर कमरे की छत तोडने का कार्य कर रहे थे और ठेकेदार कमरे में पट्टियां अलग करने का कार्य कर रहा था। बासनी थाने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।


 

 

Back To Top