सिरोही के पश्चिम बनास बांध से पहली पाण देने की तैयारी

स्वरूपगंज – सिरोही जिले के सबसे बड़े पश्चिम बनास बांध से इस बार काश्तकारों को रबी की फसल के लिए दो पाण मिलेगी। स्वरूपगंज के समीप स्थित पश्चिम बनास बांध में इस बार पर्याप्त पानी की आवक नही होने के कारण सिरोही जिले के पिंडवाड़ा व आबूरोड तहसील के 36 गांवों के काश्तकारों को सिंचाई के लिए चार की बजाय दो ही पाण से संतोष करना पड़ेगा।

इस बार पश्चिम बनास बांध से 5 नवंबर से पहली पाण देने के लिए नहरों से पानी छोड़ा जाएगा। यह निर्णय जल वितरण कमेटी की बैठक में लिया गया। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिम बनास बांध का गेज 18 फीट है जिसमे 850 एमसीएफटी पानी पड़ा हुआ हैं। विभिन्न प्रयोजनार्थ 200 एमसीएफटी पानी सुरक्षित रखने के बाद महज 650 एमसीएफटी पानी ही बांध में उपलब्ध रहता है।

पिंडवाड़ा व आबूरोड तहसील के 36 गांवों के काश्तकारों की 7952 हैक्टर भूमि को सिंचाई के लिए दो पाण दी जाए तब भी 750 एमसीएफटी पानी की आवश्यकता रहती हैं। हालांकि ऐसे में दो पाण में भी यह पानी अपर्याप्त साबित होगा।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024