लाॅकडाउन की व्यवस्थाएं देखने स्वरूपगंज पहुंचे विधायक समाराम गरासिया

स्वरूपगंज। सिरोही जिले के पिण्डवाडा आबू विधायक समाराम गरासिया ने कोरोना वायरस के दौरान हुए लाॅकडाउन की व्यवस्थाओं का स्वरूपगंज पहुंचकर जायजा लिया। विधायक ने बताया कि अभी तक उनकी विधानसभा में एक भी कोरोना का पाॅजिटिव मरीज नहीं मिला है जो खुशी की बात है जबकि बाहर से आने वाले लोगों की सुरक्षा के एतिहात भी पुलिस प्रशासन द्वारा बरते जा रहे हैं। विधायक ने कस्बे वासियो से लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील की।

विधायक ने बताया कि पिंडवाड़ा-आबू विधान सभा क्षेत्र मे कोरोन बीमारी का एक भी मरीज अभी तक नहीं है। आबूराज की पुण्य धरा पर लोगों में आध्यात्मिकता के प्रति आस्था और विश्वास है। विधायक ने कहा कि लोग आध्यात्मिकता से जुड़े लोग होने से इस बीमारी का पिण्डवाड़ा-आबू विधान सभा में यह बीमारी नहीं आएगी। विधायक ने सरुपगंज कस्बे के बालाजी भवन का भी दौरा किया।

सरुपगंज कस्बे में बालाजी भवन और नवीन आदर्श विद्या मंदिर भवन में जरूरतमंद गरीबों को भामाशाह और समाज सेवियों के द्वारा खाद्य पदार्थ सामग्री के पांच हजार से ज्यादा किट पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र के 43 पंचायतों में वितरण किए गए। किट वितरण करने के लिए 43 पिंडवाड़ा तहसील के ग्राम विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन के सानिध्य में किट वितरण किए गए।

इसी प्रकार नवीन आदर्श विद्या मंदिर भवन में खाने के तैयार पैकेट बनाकर लोगों को वितरण किये। इस मौके पर समाज सेवी बाबूभाई, पवन अग्रवाल, नितिन बंसल, अरविंदसिंह, हरीश शर्मा, कैलास सिंदल, सन्तोष शर्मा समेत काफी संख्या में समाजसेवी और भामाशाह इस नेक काम मे सहयोग दे रहे है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024