सिरोही निकाय चुनाव में कांग्रेस की वापसी, शिवंगज में फसा पेंच

सिरोही जिले की चार नगर पालिकाओं का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है जिनमें से सिरोही नगर परिषद और माउंट आबू नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो चुका है जबकि पिण्डवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। दूसरी ओर नगर पालिका शिवगंज में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बीच दावपेच की जंग छिड़ी हुई है। दरअसल प्रदेशभर में नगर निकाय के चुनावी परिणाम को लेकर प्रदेश की जनता की निगाहे टिकी हुई थी जिनमें से सिरोही जिले से परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी के पुरजोर तरीके से वापसी की लहर देखने को मिली।

बता दें कि सिरोही नगर परिषद में कुल 35 सीटों में से 22 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है तो वहीं भाजपा के खाते में 9 तथा एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के कब्जे में आई है।

वहीं प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका माउंटआबू के चुनावी परिणाम के तहत कांग्रेस का बोर्ड बनना तय यह जिसमें 25 सीटों मे से कांग्रेस ने 15 और भाजपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती है।

पिंडवाड़ा नगरपालिका की बात करें तो जिले में केवल यहां भाजपा का बोर्ड बनना तय है, यदि क्रॉस वोटिंग नही होती तो वही आंकड़े पर गौर करें तो पिंडवाड़ा नगर पालिका में 25 सीटों मे से भाजपा ने 13 सीटों पर कब्जा किया तो जबकि कांग्रेस की झोली में 8 सीटें आई है और 4 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

वही आपको बता दे कि शिवंगज नगर पालिका चुनावी परिणाम में कांटे की टक्कर देखी गई। यहां 35 सीटों वाली नगर पालिका में कांग्रेस ने 15 सीटों पर विजय हासिल की तो भाजपा को 13 सीटो पर जीत दर्ज की जबकि 7 सीटो पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

परिणाम को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखा गया। शिवंगज में नगर पालिका बोर्ड बनाने में विजय निर्दलीय प्रत्याशी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे। अब देखने वाली महत्वपूर्ण बात यह रहेगी शिवगंज में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा या फिर भाजपा क्या, क्यों अब निगाहें सिर्फ निर्दलीय पर टिकी है कि वह किस पार्टी का समर्थन करेंगे।

DOWNLOAD

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024